सेक्टर 12-C के किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान


बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12-C स्थित पवन किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

और नया पुराने