भोजपुरी परिवार बोकारो सामाजिक दायित्व के तहत नव वर्ष के फरवरी के प्रथम सप्ताह में गरीब परिवार के 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सेक्टर 4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में संपन्न कराएगा। उक्त बातें भोजपुरी परिवार बोकारो के जिलाध्यक्ष बी बी एल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेक्टर 2 स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि भोजपुरी परिवार बोकारो के द्वारा इसके पूर्व भी गरीबों के बीच ठंड के मौसम कंबल का वितरण, जरूरतमंद गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण आदि अन्य कार्य किया गया है। अब भोजपुरी परिवार बोकारो ने सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया है। सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इच्छुक महिला-पुरुष कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क
इसके लिए जो भी इच्छुक महिला व पुरुष पुरुष हैं वो न्यायालय से एफिडेविट कराकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भोजपुरी परिवार बोकारो के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। भोजपुरी परिवार बोकारो के द्वारा जांच के उपरांत उनका निबंधन कर लिया जाएगा। भोजपुरी परिवार बोकारो के द्वारा विवाह संबंधी सामग्रियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विवाहोपरांत दूल्हा-दुल्हन को भोजपुरी परिवार उनके घर तक पहुंचाने का भी व्यवस्था करेगा। निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह की तिथि तय कर ली जाएगी। जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर भोजपुरी परिवार के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, संरक्षक केदार सिंह,भोजपुरी परिवार बोकारो के प्रधान महासचिव रविंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार सिंह,पी एन पांडे, अवध बिहारी सिंह,पाली सिंह, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्षअभिषेक सिंह आदि मौजूद थे.
