सिटी सेंटर में BSL की बड़ी कार्रवाई, रास्ते पर सजाई गई दुकानें हटाईं; दुकानदारों ने किया विरोध


बोकारो के सिटी सेंटर स्थित दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया. खासकर यह अभियान वैसे प्लॉटधारी दुकानदारों के खिलाफ चला, जिन्होंने आमलोगों के आने जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें सजा रखी थी. इस मामले को लेकर हाल ही में बोकारो डीसी ने BSL प्रबंधन को रास्ते को खाली कराने का सख्त निर्देश दिया था। 

दुकानदारों ने जताया विरोध 

उसके बाद बीएसएल ने 3 सितंबर को विधिवत नोटिस जारी किया था. उसके अनुसार 10 सितंबर तक अतिक्रमण हटाना था, जो नहीं हटाया गया. उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर सेवा भवन के सुरक्षा कर्मियों शुक्रवार को अभियान के तहत अतिक्रमण को हटाया गया. इसी क्रम में कुछ दुकानों के बरामदे खंभों पर लगाए गए पोस्टरों को भी हटा दिया गया. जिसकी वजह से कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। 





और नया पुराने