बोकारो में चेन छिनतई करने वाले गैंग का कहर, महिला से झपटा चेन


बोकारो में इन दिनों चेन छिनतई करने वाले गिरोह का कहर जारी है। बुधवार को सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में बीजीएच के समीप एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए. कल मंगलवार को एक ही दिन में 3 घटनाएं  हुईं। पहली घटना चास थाना क्षेत्र में हुई जहां एक महिला के गले से चेन झपट ली गई। दूसरी घटना सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास हुई, जहां बदमाशों ने कोशिश की लेकिन असफल  रहे। तीसरी घटना कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आरएनबी हॉस्पिटल के पास हुई, जहां एक महिला के गले से चेन छीन ली गई।

घटना के उद्भेदन में जुटी पुलिस 

पिछले 2 दिनों में शहर के 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसमें से 3 वारदातों में बदमाश सफल रहे, वहीं एक वारदात होते-होते बच गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में महिलाओं में दहशत  का माहौल है। चेन स्नैचर का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि कब किसके गले से चेन झपट  ली जाए, कहना मुश्किल है। फिलहाल बोकारो पुलिस  घटना के उद्भेदन और माल बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है।






और नया पुराने