केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बोकारो में घूसखोरी मामले में रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह बोकारो जिला में तैनात थे. 15 सितंबर को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद मामले की पुष्टि के बाद सीबीआई की टीम ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
छुट्टी मंजूर करने के एवज में की थी रिश्वत की मांग
शिकायतकर्ता के अनुसार बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपए घूस की मांग की गई थी. मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद उनके कार्यालय और आवास का भी निरीक्षण किया गया. फ़िलहाल सीबीआई की ओर से मामले की तहकीकात जारी है.
Tags
क्राइम
