बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना (बरमसिया ओपी) में 17 सितंबर के तहत दर्ज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भागीरथ गोप, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता लम्बु गोप, साकिन- उरांवडीह, भुदेव गोप, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता मन्टु गोप, साकिन- चोड़ियाभीठा के नाम शामिल हैं. दोनों थाना चंदनकियारी (बरमसिया ओपी) जिला बोकारो के रहने वाले हैं। दोनों को 18 सितंबर को बरमसिया ओपी से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कांड में दो अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई है।
जमीन विवाद बनी हत्या का कारण
गिरफ्तार अभियुक्त भागीरथ गोप ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतक कोंका गोप के ससुर शम्भु गोप से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने भुदेव गोप की सहायता से कोंका गोप की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।
Tags
क्राइम
