बोकारो में गणेश महोत्सव की धूम, भव्य पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़


बोकारो के सेक्टर-2 एवं 4 में गणेश पूजा पंडालों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. मजदूर मैदान और हर्षवर्द्धन प्लाजा स्थित पंडालों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. जिले भर में कई जगहों पर पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं.  जहां बड़े ही धूमधाम से गणेश महोत्सव को मनाया जा रहा है।


6 दिनों तक चलनेवाली इस पूजा पंडालों में भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजा पाठ कर रहे है। पंडालों में प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है.  जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। 

आकर्षक लाइटिंग के साथ है सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था 


बोकारो के सेक्टर 4 मजदूर मैदान में  म्यांमार का बुद्ध टेंपल के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया है. जिसे  आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही मेला का भी आयोजन किया गया है.  जहां बच्चों के लिए झूला की व्यवस्था है और मीना बाजार लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ गणेश मंडली के द्वारा सेक्टर 4 में ही आकर्षक पंडाल बनाया गया है. जहां लेजर लाइट के सहारे देश भक्ति को दर्शाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडालों में लाइटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।


और नया पुराने