जरीडीह में बाइक-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, वनकर्मी की मौत; NH-23 पर आवागमन बाधित


बोकारो जिले के जरीडीह थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार की शाम 4 बजे 4:00 बजे राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 में एक बाइक तथा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर से बाइक चालक वन कर्मी  की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है. जिसकी वजह से आवागमन बाधित है। मौके पर जरीडीह थाना पुलिस पहुंची हुई है तथा घटना की तहकीकात की जा रही है। घटना की खबर पाकर मृतक के परिजन पहुंच चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार चक्रवर्ती ग्राम तांतरी, फुसरो निवासी बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल का नंबर जेएच 09ए वी 7923 तथा ट्रक का नंबर डब्लूबी 51 बी 8411 है। खबर लिखे जाने तक हाईवे में वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है. 

और नया पुराने